जालौन–गरोठा–भोगनीपुर के सांसद ने संसद में उठाया उरई–दिल्ली ट्रेन व नई रेल लाइन का मुद्दा

जालौन–गरोठा–भोगनीपुर क्षेत्र के सांसद नारायण दास अहिरवार ने संसद में जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया। उन्होंने उरई से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान में एक ट्रेन कानपुर में करीब 11 घंटे तक खड़ी रहती है, जिसे उरई से दिल्ली के लिए संचालित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इससे उरई सहित पूरे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
इसके अलावा सांसद ने नई रेल लाइन बिछाने की भी मांग रखी, जो भिंड और मुरैना होते हुए उरई तक पहुंचे। उनका कहना था कि इस परियोजना से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार व रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
सांसद के इस प्रयास से क्षेत्र की जनता में उम्मीद जगी है कि जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और विकास को नई गति मिलेगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal