बरौर में मिला 5 वर्षीय लापता बच्चा, थाने में रखा जनता से परिजनों की तलाश में सहयोग की अपील

कानपुर देहात थाना बरौर क्षेत्र के ग्राम तारनपुर में देर रात गश्त के दौरान चौकीदार की सूचना पर थानाध्यक्ष बरौर ने एक लगभग 5 वर्षीय बच्चा असहाय हालत में घूमते हुए पाया। बच्चा घबराया हुआ था और कुछ बता नहीं पा रहा था। पुलिस टीम ने तारनपुर और आसपास के गांवों में परिजनों की तलाश की, लेकिन ग्रामीण पहचान नहीं कर सके।

बच्चे को सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति केंद्र, थाना बरौर में रखा गया है। उच्चाधिकारियों और चाइल्ड हेल्पलाइन कानपुर देहात को सूचित किया गया है। आसपास के गांवों में फोटो दिखाकर तलाश जारी है, फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला।

अपील: यदि किसी को बच्चे के बारे में जानकारी हो तो थाना बरौर (9454403692) पर तुरंत सूचना दें—ताकि बच्चा अपने परिवार से मिल सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal