राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर 2025 के सफल आयोजन हेतु जिला जज ने की सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक

 

राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले किए जाएं निस्तारण : जिला जज

कानपुर देहात राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु जिला जज रवीन्द्र सिंह द्वारा आज न्यायालय कार्यालय सभागार में जनपद के समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए माननीय जिला जज ने निर्देश दिए कि लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जन को त्वरित, किफायती एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को लंबित मामलों की श्रेणीवार सूची तैयार करने, अधिकतम वादों को लोक अदालत में प्रस्तुत कराने तथा पक्षकारों को समाधान हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। माननीय जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत विवादों के सौहार्दपूर्ण एवं पारस्परिक समाधान का अत्यंत प्रभावी माध्यम है, अतः सभी विभाग समन्वय स्थापित करते हुए न्यायालय की बेंचों, दस्तावेज़ीकरण, आवागमन, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को पूर्णतः सुचारु बनाएं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर लंबित प्रकरणों की पहचान कर समय से पूर्व निस्तारण योग्य मामलों को चिन्हित करें, जिससे लोक अदालत में अपेक्षित संख्या में वादों का समाधान सुनिश्चित हो सके। बैठक में जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, नोडल अधिकारी रजत सिंह एवं रणविजय सिंह, पीठासीन अधिकारी/पारिवारिक न्यायालय कल्पना, सिविल जज सीनियर डिवीजन अर्चना तिवारी, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हिमांशु कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह सहित न्यायिक अधिकारियों, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, बैंकिंग संस्थानों तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला जज ने अंत में सभी विभागों से अपेक्षा व्यक्त की कि राष्ट्रीय लोक अदालत 2025 को जनपद कानपुर देहात में सफल बनाने हेतु सभी अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करें, जिससे अधिकतम मामलों का निस्तारण कर आमजन को राहत एवं न्याय प्रदान किया जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें