➡️अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल व ₹ 23,300/- हुये बरामद
कानपुर देहात – जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 27.03.2026 को वादी श्री संजय सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र सूरज सिंह ग्राम गुढ़ा थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात द्वारा मु0अ0सं0-027/2026 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात तथा दिनांक 15.04.2026 को वादी श्री रामकुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र रामदेव निवासी ग्राम खिरियनपुरवा थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना मूसानगर पर मु0अ0सं0-036/2026 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 16.04.2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मुर्तजानगर मोड़ पर पिन्टू के ढाबे के पास से अभियुक्तगण 1.कल्लू अहमद उम्र 35 वर्ष पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी ग्राम अतिबलपुर थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात, 2. मोहम्मद जुम्मन उम्र 32 वर्ष पुत्र रसूल निवासी ग्राम निबियाखेडा थाना सजेती जनपद कानपुर नगर को पुलिस हिरासत में लिया गया तथा जामा तलाशी में अभियुक्तों के पास से एक मोबाइल लावा कम्पनी कीपैड व ₹1200/- थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-036/2026 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस से सम्बन्धित व ₹22,100/- थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-027/2026 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस से सम्बन्धित बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी तथा अभियुक्तगण 1.आवेश पुत्र प्रहलाद निवासी ग्राम जुनैदापुर थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात, 2.दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात के नाम प्रकाश मे आये। प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।











