जन-सुनवाई में पुलिस अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

कानपुर देहात। जनता की समस्याओं के समाधान हेतु आज पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई की गई।
इस दौरान फरियादियों व पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने सभी को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए संबंधित मामलों के शीघ्र व न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस प्रशासन की इस पहल से आमजन में विश्वास बढ़ा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें