जालौन जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत यू०पी०एस०सी०, यू०पी०पी०सी०एस०, एन०डी०ए०, सी०डी०एस०, नीट, आई०आई०टी०, जे०ई०, एस०एस०सी०, रेलवे, बैंकिंग सहित अन्य एकदिवसीय परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
इच्छुक छात्र-छात्राएं सत्र 2026-27 के लिए 17 अप्रैल 2026 से 25 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन एवं अभ्युदय पोर्टल (Abhyuday.one) के माध्यम से की जा सकती है। ऑफलाइन आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन उरई (कमरा संख्या 07) से प्राप्त किया जा सकता है।
आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को फोटो, आधार कार्ड तथा 10वीं, 12वीं एवं स्नातक के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करनी होगी।
प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि जून 2026 के द्वितीय सप्ताह में निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की कोचिंग दयानन्द वैदिक कॉलेज, उरई जालौन में 01 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगी।
अधिक जानकारी के लिए अभ्युदय योजना के पटल सहायक भूपेन्द्र पाल (मोबाइल: 9336731698) एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर (मोबाइल: 9506294709) से संपर्क किया जा सकता है।












