कानपुर देहात सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय, कानपुर देहात के द्वारा “तम्बाकू / धूम्रपान का सेवन न करने तथा “सर्वाइकल कैंसर” के विषय पर जागरुकता कार्यक्रम कराये जाने के निर्देश क्रम में कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी नुपुर श्रीवास्तव, सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायालय, कानपुर देहात एवं डा० ए०के० सिंह गुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर देहात डॉ एके सिंह की अध्यक्षता में जागरुकता कार्यक्रम/कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका संचालन डा० डी० के० सिंह, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी/ नोडल अधिकारी एन०सी०डी० कानपुर देहात द्वारा “विश्व स्वास्थ्य दिवस” के अवसर पर तम्बाकू धूम्रपान का सेवन / उपयोग करने से होने वाली हानियों / दुष्प्रभावों के साथ-साथ उसके बचाव एवं रोकथाम पर विस्तृत चर्चा करते हुये कैंसर रोग जैसे ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर एवं अन्य प्रकार के रोगों के होने के विषय में जागरुकता कार्यक्रम/कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों को जागरुक किया गया। डा० यतेन्द्र शर्मा एपिडेमियोलॉजिस्ट के द्वारा तम्बाक/ धूम्रपान का सेवन न करने, मानसिक नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत मानसिक तनाव न लेने तथा स्वस्थ्य आहार का सेवन करने आदि विषयों पर प्रस्तुतीकरण कर जागरुक किया गया। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत कोटपा अधिनियम 2003 एवं पेका अधिनियम 2019 की विस्तृत चर्चा की गयी। उपरोक्त के साथ-साथ राज्य स्तर से प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुसार डा० ए०के० सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मानसिक व शारीरिक रुप से स्वस्थ बने रहने व्यायाम, योगा, सन्तुलित आहार, नींद आदि पर्याप्त मात्रा में लेने की सलाह दी गयी तथा ऐसे मानसिक रोग से ग्रसित व्यक्ति के चिकित्सीय परामर्श हेतु शासन द्वारा प्रदत्त टेली मानस हेल्प लाइन नं0 14416 एवं 1800-891-4416 के बारे में बताया गया। जागरुकता कार्यक्रम में, डा० शलम मोहन जिला कुष्ठ रोग अधिकारी, डा० आशीष बाजपेई जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा० आदित्य सचान उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।












