धूमधाम से मनाई बाबा साहब की जयंती नेता मोहित यादव  ने बाबा साहब को यादकर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

 

 

कानपुर(०दे) किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता मोहित यादव  ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमो में भाग लिया और उन्होंने हर जगह बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए आयोजित कार्यक्रम में संबोधित किया और अपने उद्बोधन में मोहित यादव जी ने कहा कि बाबा साहब संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं संविधान हर भारतीय को समानता का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि समाज को बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना चाहिए सभी को आपसी भाई चारा बनाए रखते हुए देश को आगे बढ़ाना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर दलित समाज के एवं गरीब शोषित वंचित और बिछड़े वर्गो के मसीहा थे। वह सर्वसमाज के आदर्श थे। उन्होंने हमेशा समाज को एकजुटता-समरसता व समानता, बच्चों व विशेष तौर पर महिलाओं को शिक्षित बनाने का संदेश दिया। आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।
बाबा साहब ने कहा था समाज के उत्थान के लिए हमें शिक्षित होना जरूरी है अतः हमें हर समस्या का सामना करते हुए अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए व्यक्ति अपनी योग्यता एवं क्षमता से ही उच्च पद प्राप्त करता है एवं सम्मान पाता है हमें अपनी योग्यता एवं क्षमता को बढ़ाना चाहिए।
मोहित यादव ने कहा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने सिखाया कि अन्याय के विरुद्ध चुप नहीं बैठना चाहिए बल्कि हमें उसका का खुलकर विरोध करना चाहिए।
नेता मोहित यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सामाजिक न्याय और महिलाओं की भागीदारी से परहेज करती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकारों ने दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को सम्मान देने का काम किया, यही बाबा साहब का सपना था । मौके पर मौजूद अवध नारायण , सर्वेश शंखवार, सचिन कमल, उमाशंकर पासवान, अरविंद संखवार ,कैलाश गौतम , रामू, कन्हैया, सर्वेश बौद्ध,संजय, विक्रम,लालता,एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें