समाजवादी पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील क्षेत्र स्थित माती में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘बबलू राजा’ ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव पवन कटिहार ने किया। समाजवादी पार्टी मती कार्यालय में जालौन गरौठा भोगनीपुर के सांसद नारायण दास अहिरवार जी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब की जयंती मनाने के लिए प्रशासन परमिशन नहीं दे रहे है बाबा साहब ने हमेशा शिक्षित रहो बाबा साहब ने हमेशा और संगठन और संघर्ष करो का मंत्र दिया बाबा आपका संविधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया कब संविधान को गठित करने में 2 साल 11 महीने लग गए मान्यवर  कांशीराम जी राजनीतिक  चेतना पैदा की थी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने  P.D.A का गठन किया बहुजन समाज के लोगों को पार्टी में जोड़कर अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना है
इस अवसर पर भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कहा कि समाज में समानता, भाईचारा और सम्मान का भाव बनाए रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिया गया मतदान का अधिकार अत्यंत अनमोल है, जिसके माध्यम से एक आम व्यक्ति भी देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही, कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समाज में भाईचारा बढ़ाने और सभी वर्गों को समान सम्मान दिलाने का संकल्प दोहराया।
इस दौरान वक्ताओं ने अखिलेश यादव को वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया और इसके लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में अकबरपुर विधानसभा अध्यक्ष यदुनंदन यादव, पूर्व सांसद राजाराम पाल, शिवकुमार बेरिया, जिला उपाध्यक्ष राम अवतार इंजीनियर, प्रदेश सचिव लाखन सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्णिम सचान ,शरद वर्मा ,अमित यादव, बांटेपाल शेखू खान, पारुल तिवारी ,अकरम कुरैशी ,अकील खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें