एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, शिवली पुलिस ने पीड़ित को वापस दिलाए ₹23,208

कानपुर देहात। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवली थाना पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) ने सराहनीय कार्य करते हुए ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को उसकी धनराशि वापस दिलाई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम संग्रामपुर निवासी मुनेश कुमार यादव ने दिनांक 08 सितंबर 2025 को साइबर हेल्प डेस्क शिवली पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर ठगों द्वारा उन्हें एयरपोर्ट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना शिवली पुलिस ने जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 अप्रैल 2026 को पीड़ित के खाते में ₹23,208 की धनराशि वापस कराई।
अपनी रकम वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही मोबाइल फोन खोने की स्थिति में सीईआईआर पोर्टल या संचार साथी ऐप का उपयोग

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें