कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मूसानगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 अप्रैल 2026 को पीड़िता द्वारा थाना मूसानगर में लिखित तहरीर दी गई थी, जिसमें एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। इस आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 034/2026 के तहत धारा 69/115(2) भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज किया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त मोहित सिंह (24 वर्ष), निवासी ग्राम कैलाशपुर पुलन्दर, को 14 अप्रैल 2026 को देहली मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।












