संवाददाता साहिल कटियार की खास खबर
कानपुर देहात अटल नगर मदियापुर कूड़ा जालने की लापरवाही के कारण एक घर में भीषण आग लग गई गलीमत रही कि स्थानीय लोगों ने समय रहते आग को देख लिया और दमकल के पहुंचने से पहले ही पानी और रेत की मदद से उसे काबू में कर लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया घटना शाम पांच बजे की है जब खुले में फेके गए कूड़े के ढेर में लगी आग ने पास के एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया आग की लपटे तेजी से घर की तरफ बढ रही थी जिससे आस पास के घरों में हड़कंप मच गया आग लगते ही मोहल्ले के लोग तुरत मौके पर जमा हो गए ग्रामीणों और पड़ोसियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बाल्टियों से पानी और रेत डालकर आग को आगे से रोका कड़ी माशककत के बाद लोगों ने लगभग एक घंटे तक आग पर काबू पाया प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कूड़े के ढेर में आग किसी ने शाम को लगाईं थी जो हवा के कारण भडका उठी स्थानीय नागरिकों ने इस तरह खुले में कूड़ा जालने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है क्योंकि इससे जहरीला धुआं और आग का खतरा हमेशा बना रहता है












