दुर्घटना में घायल बच्चों पर गाड़ी अज्ञात चालक प्रबंधक प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज

कालपी जालौन  2 दिन पूर्व मैजिक वाहन पलटने से घायल बच्चों की घटना को लेकर एआरटीओ की तहरीर पर कालपी पुलिस ने बाहन नंबर यूपी 92ऐयू 5810 अज्ञात चालक विद्यालय के प्रबंधक विद्यालय प्रधानाचार्य खिलाफ जुर्म धारा 281 125ए 125 125बी 223 बीएनएस 177 एमबी एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया को जांच सौंपी।
परिवहन विभाग उरई एआरटीओ राजेश कुमार ने शुक्रवार की रात कालपी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 9 अप्रैल गुरुवार 1:30 बजे इटौरा विद्यालय से अज्ञात चालक मैजिक बाहन में लगभग एक दर्जन बच्चों को साथ में एक शिक्षिका बैठाकर घर छोड़ने जा रहा था तभी लोहार गांव के समीप सड़क पर अज्ञात चालक ने लापरवाही से मैजिक गाड़ी को खंदक में डालकर पलटा दिया जिससे मैजिक गाड़ी में बैठे बच्चे आधा दर्जन एवं शिक्षिका घायल हो गई घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस ने मौके में पहुंचकर घायल बच्चों को मेडिकल कॉलेज उरई इलाज हेतु भर्ती कराया घटना की सूचना पाकर जिला अधिकारी एवं एसपी ने मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर घायल बच्चों का जायजा लेकर मौजूद चिकित्सा अधिकारियों को तत्काल इलाज करने के निर्देश दिए।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें