कानपुर देहात के राजपुर ब्लाक में कृषि विभाग द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कैप का आयोजन किया गया इस दौरान 8 किसानो की फार्मर रजिस्ट्री की गई जाबकि 12 किसानों के नाम मे गड़बड़ी मिचमैच पाई गई इन किसानों के नामो को दुरुस्त करने के लिए लेखपाल के पास भेजा गया है यह कैप शुक्रवार को राजपुर खासबरा गांवों मे लगया गया था इसका उद्देश्य छुटे हुए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित करता है कैप का निरिक्षण करने उपकृषि निदेशक हारीशकर भागव जिला कृषि अधिकारी डॉ उमेश कुमार गुप्ता और सहायक विकास अधिकारी कृषि सत्य कुमार शर्मा पहुंचे उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए बताया कि फार्मर रजिस्ट्री करना अनिवार्य है अन्यथा उन्होंने किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाएगा अधिकारियों ने बताया कि कैप मे आठ किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सफलतापूर्वक की गई वहीं 12 किसानों के नाम मे मिसमैच पाए जाने पर संबंधित लेखपाल को उन्हें सही करने के निर्देश दिए गए हैं इस दौरान कृषि बीज भण्डार प्रभारी विजय कुमार गांव ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे












