कानपुर देहात के राजपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी में एक सफाई कर्मी के बेटे ने नशें की हालत में इमरजेंसी ड्युटी पर तैनात डाक्टर के साथ गाली-गलौच की और जमकर हंगामा किया सुचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया यह घटना राजपुर पीएचसी के पर हुई आरोपी युवक नशें में था और उसने डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में ले लिया पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जिसमें उसके शराब के नशें में होने की पुष्टि हुई आरोपी की पहचान अनिल कुमार पुत्र क्षुगीलाल के रूप में हुई है क्षुगगीलाल राजपुर पीएचसी प्रभारी डॉ सलिल सचान ने बताया कि क्षुगगीलाल को सख्त हिदायत दी गई है और नियमित स्वयं साफ सफाई करने के निर्देश दिए हैं थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि डाक्टर की शिकायत पर गाली गलौज करने वाले युवक को गिरफ्तार कर शांतिभंग के आरोप में कार्यवाही की गई है उन्होंने ने यह भी बताया कि डाक्टर से लिखित प्रार्थना पत्र मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी












