मुख्य अतिथि ब्रज लाल खाबरी जी ने विचार गोष्ठी में जीवन पर की उनकी चर्चा
कानपुर में अखंड भारत के निर्माता चंद्रगुप्त फाउंडेशन के तत्वाधान में अखंड भारत के निर्माता चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया।
आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी युवा और बुद्धिजीवी शामिल हुए । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (पूर्व सांसद) ब्रज लाल खाबरी जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।उन्होंने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्या को मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया । बृजलाल खाबरी जी ने कहा कि सम्राट द्वारा स्थापित अखंड और शक्तिशाली भारत की नींव आज भी प्रेरणादायक है, संस्था के संरक्षक बाबू सिंह कुशवाहा जी ने युवाओं से देश निर्माण का आह्नान किया । किसान कांग्रेस मध्य जोन प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि चढ़ाक्य के मार्गदर्शन में चंद्रगुप्त ने नंद वंश का अंत कर मौर्य साम्राज्य की स्थापना की। कार्यक्रम में मौजूद राकेश सचान,एडवोकेट राजीव द्विवेदी, आलोक मिश्रा जी, देव बंधु तिवारी, संदीप कुशवाहा, श्याम देव सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।












