कालपी जालौन 220 विधानसभा कालपी मतदाता सूची 516 बूथो पर 516 कर्मचारियों के द्वारा अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रमण कर दर्जनों बूथो का निरीक्षण कर निर्देश दिए।
शुक्रवार के दिन विधानसभा कालपी में बूथ 516 तहसील कालपी में 351 बूथ अभिलेखो में दर्ज हैं प्रदेश के चुनाव अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निर्देश पर संबंधित ग्रामों स्थित बूथ पर निर्धारित समय में 516 समस्त बीएलओ ने संबंधित बूथ पर पहुंचकर मौजूद मतदाताओं को प्रत्येक मतदाता की सूची बिंदु बार पढ़कर अवगत कराया गया इसके उपरांत मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया उक्त प्रशासन में उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह तहसीलदार अभिनव तिवारी नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला नायब तहसीलदार मुकेश कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने विधानसभा शहरों एवं कस्बो तथा ग्रामों दर्जनों बूथो में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया मौजूद मतदाताओं से रूबरू होकर मतदाता सूची प्रशासन के बारे में बताकर मौजूद मतदाताओं को जानकारी देकर जागरूक किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












