कालपी जालौन गुरुवार को गृह कलह के कारण अचानक 35 वर्षीय अर्चना पत्नी तेजपाल निवासी धमना ने आक्रोशित होकर घर पर रखा हुआ जहरीला पदार्थ खाकर हालत बिगड़ी घर पर मौजूद परिजनों ने आनंन फानन महिला को बेहोशी हालत में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख ने महिला मरीज की जांच की जांच दौरान गंभीर स्थिति पाए जाने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया घटना के बाबत मेमोरेंडम बनाकर स्वास्थ्य कर्मी को कोतवाली में भेज कर सूचना प्रस्तुत की।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











