तीन बच्चों की मां घर से लापता

कालपी जालौन  एक ग्राम से चार दिन पूर्व 26 वर्षीय तीन बच्चों की महिला घर से लापता होने की घटना पर पीड़ित पति ने कोतवाली कालपी में शिकायत प्रस्तुत कर गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज करने तथा पत्नी को उपलब्ध कराने की गुहार लगाई।
ग्राम बैरई निवासी अरविंद ने गुरुवार के दिन कोतवाली कालपी में मौजूद प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को शिकायती पत्र प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया कि 5 अप्रैल वर्ष 2026 रविवार दिन 3 बजे मेरी पत्नी प्रियंका देवी तीन बच्चों की मां घर से लापता हो गई है कई जगह खोजबीन की फिर भी मेरी पत्नी का पता नहीं चल सका घटना में पत्नी की गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज कर पत्नी को उपलब्ध कराई जाने की मांग की।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें