जिलाधिकारी ने की “मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना–2026” के संबंध में बैठक, दिए निर्देश

 

 

 

कानपुर देहात  जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में “मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना–2026” के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम एवं सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने योजना के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए योजना को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें