मोबाइल टावर पर गिरी आकाशीय बिजली, तेज धमाके से दहला गांव

रसूलाबाद कानपुर देहात। क्षेत्र के पूरनपुरवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से सनसनी फैल गई। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गांव में लगे अल्तियुस (Altius) मोबाइल टावर पर कड़क कर गिरी। बिजली गिरने से टावर का पावर प्लांट, बैटरी बैंक, ऑटोमेशन किट सहित कई महत्वपूर्ण उपकरण पूरी तरह खराब हो गए। आकाशीय बिजली के तेज आवाज और चमक से पूरा इलाका दहल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग टावर स्थल पर पहुंच गए। मोबाइल टावर कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रहे हैं। बिजली गिरने से आसपास के क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क प्रभावित रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरने की आवाज इतनी जोरदार थी कि कई घरों के शीशे तक हिल गए। हालांकि किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें