कानपुर देहात के भोगनीपुर क्षेत्र से जुड़े एक पुराने मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। वर्ष 2004 में आरोपी के कब्जे से अवैध शस्त्र और कारतूस बरामद किए गए थे, जिसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस द्वारा की गई प्रभावी विवेचना और न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर माननीय न्यायालय जेएम भोगनीपुर ने 08 अप्रैल 2026 को आरोपी को दोषी ठहराया। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसे जेल में बिताई गई अवधि की सजा और 1,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में आरोपी को एक सप्ताह का साधारण कारावास भुगतना होगा। यह कार्रवाई ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत की गई, जो अपराधियों को सजा दिलाने और कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।











