कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
थाना शिवली पुलिस ने वांछित अभियुक्त सागर राजपूत और भूरा उर्फ रामवीर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की। वहीं थाना मूसानगर पुलिस ने संबंधित मामले में अभियुक्त मुईनुद्दीन को गिरफ्तार किया।
थाना अकबरपुर पुलिस ने राधाकृष्ण उर्फ अनुज जाटव को अवैध 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसी क्रम में थाना गजनेर पुलिस ने शत्रुघन सिंह उर्फ टीपू को भी अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थानों में कुल 10 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई की।
पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है, जिससे अपराधियों में भय का माहौल है और कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।











