मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 118 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम आरती ग्लोरी गार्डन बिरहाना, सिकंदरा में हुआ संपन्न

 

माननीय राज्य मंत्री ने वर – वधुओं को दिया आशीर्वाद

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत जिला प्रशासन के तत्वाधान में विकास खंड डेरापुर, संदलपुर एवम राजपुर के कुल 118 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम आरती ग्लोरी गार्डन बिरहाना, सिकंदरा में संपन्न कराया गया। जिसमे अनुसूचित जाति के 102 जोड़ों एवम अन्य पिछड़ा वर्ग के 16 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में अजीत सिंह पाल  राज्यमंत्री, सूचना एवम इलेक्ट्रॉनिक, अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत एवम अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि उक्त योजनांतर्गत कुल धनराशि रु0 1,00,000/ के सापेक्ष रु0 60000 की धनराशि कन्या के खाते, रु0 25000 की सामग्री एवम रु0 15000 आवश्यक व्यवस्थाओं(खान पान इत्यादि) पर खर्च किया जाता है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह सहित माननीय क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अन्य अधिकारी गण, कर्मचारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें