उरई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने बताया कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर जनपद की समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निम्नवत् है।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अलेख्य प्रकाशन दिनांक 17.11.2026, दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 17.11.2026 से 16.12.2026 तक, विशेष अभियान तिथियां 21.11.2026(शनिवार),22.11.2026(रविवार),28.11.2026(शनिवार), 29.11.2026(रविवार), दावे और आपत्तियों का निस्तारण दिनांक 28.12.2026, निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन दिनांक 04.01.2027 है।
आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं की सुविधा हेतु जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेण्टर की स्थापना जिला निर्वाचन कार्यालय जालौन में कर दी गयी है। मतदाता सूची एवं निर्वाचन से संबंधित जानकारी हेतु डी०सी०सी० सेण्टर पर स्थापित किए गये दूरभाष नम्बर 05162-250288 पर एवं टोल फ्री नम्बर 1950 डायल कर जानकारी प्राप्त कर सकते है












