कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने गुरुवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बात सुनी और सभी को न्याय का भरोसा दिलाया।
एसपी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की। क्षेत्राधिकारियों ने फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनकर संबंधित मामलों में न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।













