प्रधान सहायक सर्वेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात। कलेक्ट्रेट में कार्यरत प्रधान सहायक सर्वेश कुमार के सेवानिवृत्त होने के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिलाधिकारी कपिल सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सर्वेश कुमार के सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों एवं उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भावी जीवन की कामना की। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासकीय सेवा के दौरान उनके द्वारा दी गई सेवाएं एवं योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे।
विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सर्वेश कुमार के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह का वातावरण आत्मीय एवं भावुक रहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें