कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले चालकों समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 349 वाहनों के चालान किए।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। पुलिस के अनुसार सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।












