कानपुर देहात में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने कार्यालय पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण और समय सीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।












