अज्ञात बदमाशों ने मंदिर के पुजारी को बंधक बनाकर नगदी पीतल घंटे आदि सामान लूट कर भागे

कालपी (जालौन)। बुधवार की रात उसरगांव समीप पूर्व विधायक होटल के पीछे स्थित देवपुरा माता मंदिर में मौजूद पुजारी पूर्व की तरह मंदिर की पूजा अर्चना करने के उपरांत मंदिर समीप सो रहा था वही उसी रात को आए हुए अज्ञात बदमाशों ने पुजारी को बंधक बनाकर गाली गलौज कर मारपीट की तथा नगदी 27 हजार रुपए एवं डेढ़ कुंटल पीतल घंटे तथा भक्तों द्वारा स्थापित दान पेटी में डाले गए रूपयो का ताला तोड़कर तथा मंदिर के कमरों के ताला तोड़कर आदि सामान लाखों रुपए खुले आम लूट कर रफू चक्कर हुए उक्त घटना में गुरुवार के दिन पुजारी के द्वारा सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ज्ञान भारतीय छौंक चौकी प्रभारी विपिन कुमार यादव आदि पुलिस बल के साथ घटनास्थल में पहुंच कर मंदिर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे कि प्रत्येक बिंदुओं में जांच कर मौजूद पुजारी को चोरी खुलासा करने तथा बदमाशों को शीघ्र ही जेल भेजना का भरपूर आश्वासन दिया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें