उरई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2027 के लिया EVM और VVPAT कि प्रथम स्तरीय जाँच (FLC)प्रारंभ किए जाने के सम्बन्ध में बताया कि प्रत्येक निर्वाचन से पूर्व, निर्वाचन में उपयोग की जाने वाली EVM और VVPAT की जाँच एवं परीक्षण, संबंधित निर्माता कंपनी (BEL) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा, जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में किया जाता है। केवल FLC में उत्तीर्ण EVM और VVPAT ही निर्वाचन में उपयोग की जाती है। FLC की विस्तृत प्रक्रिया की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन संबंधी नियमावली (Manual on Electronic Voting Machine) में उल्लिखित है, जो भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http://www.eci.gov.in/evm-vvpat पर उपलब्ध है। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 में उपयोग की जाने वाली EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जॉच (FLC), भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा दिनांक 17 सितम्बर, 2026 (पूर्वान्ह 09:00 बजे से सायं 07:00 बजे प्रतिदिन) से कार्य समाप्ति तक, ई०वी०एम०, वी०वी०पैट एफ०एल०सी० हॉल, जिला निर्वाचन कार्यालय, कलैक्ट्रेट कम्पाउण्ड, जालौन स्थान उरई पर किए जाने हेतु निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग के मौजूदा निर्देशों के अनुसार EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जॉच (FLC) संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएँ की जा चुकी है। FLC प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा भारत निर्वाचन आयोग के स्तर भी की जाती है।
जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से भी दिनांक 08 सितम्बर, 2026 एवं दिनांक 10 सितम्बर, 2026 को लिखित रूप में अनुरोध किया गया है कि वे उक्त अवधि के दौरान FLC प्रक्रिया के अवलोकन हेतु अपने प्रतिनिधियों को अधिकृत करें। अनुरोध पत्र की प्राप्ति के सम्बन्ध में दलों के राज्य मुख्यालय द्वारा भी पुष्टि (endorse) की जा चुकी है।












