फर्जी बीएसए अधिकारी बनकर स्कूल पहुंचा, प्रधानाध्यापिका से धमकी देकर 25,500 रुपये किए पार

गजनेर। थाना गजनेर पुलिस ने खुद को बीएसए अधिकारी बताकर स्कूल से रुपये चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 2,500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर को आरपीएस मॉडर्न स्कूल नबीपुर की प्रधानाध्यापिका श्यामा सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि शोभित द्विवेदी नामक व्यक्ति खुद को बीएसए अधिकारी बताकर स्कूल पहुंचा और स्कूल की मान्यता से संबंधित दस्तावेज मांगे। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर धमकी देकर कार्यालय की मेज की रैक में रखे 25,500 रुपये निकाल लिए और मोटरसाइकिल से फरार हो गया।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरपीएस मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पास से शोभित द्विवेदी पुत्र सुनील कुमार, निवासी बीबीना, थाना कदौरा, जनपद जालौन, उम्र करीब 30 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने फर्जी बीएसए अधिकारी बनकर स्कूल में प्रवेश किया था। उसके अनुसार चोरी किए गए 25,500 रुपये में से 23 हजार रुपये खर्च हो चुके थे, जबकि 2,500 रुपये उसके पास बचे थे। पुलिस ने आरोपी के पास से यही रकम बरामद की है। घटना में प्रयुक्त टीवीएस रोमिन मोटरसाइकिल को भी एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।
पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें