कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 482 वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी बरतें। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।














