दूसरे दिन सैकड़ो भक्तों ने स्थित गणेश महोत्सव की पूजा अर्चना

नगर में गणेश उत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पंडालों में स्थापित गणेश की प्रतिमाओं की आरती में बडी संख्या में आस्थावान शामिल हो रहे है।

कालपी (जालौन)। नगर में इस वर्ष भी 5 दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन श्याम पैलैस में किया गया है जंहा प्रतिदिन सुबह शाम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति बप्पा का अभिषेक,श्रृंगार व महाआरती की जा रही है। शाम को भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण का आयोजन हो रहा है इसी के चलते दूसरे दिन मंगलवार शाम को पूर्व विधायक नरेन्द्र पाल सिंह जादौन ने महाआरती में भाग लेकर गणेश जी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया।इस दौरान नगर के पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा,फायर सर्विस अधिकारी विनोद नायक, विशाल सिंह सेंगर,एसपी गोयल,प्रीति जैतली,मोनिका शर्मा,मीरा शर्मा,कुसुम मिश्रा,नरेन्द्र द्विवेदी,राम कुमार तिवारी,ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष राजू पाठक, वरिष्ठ व्यापारी अतुल उर्फ़ सिंटू गुप्ता, दीपक धवन, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष नमन अग्रवाल, विवेक तिवारी,सुबोध द्विवेदी, अरविन्द सोनी, कुलदीप शुक्ला,शरद शुक्ला समेत गणमान्य नागरिक,व्यापारी व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में आस्थावान भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है भक्तों द्वारा फूल-माला व दान-पेटी में श्रद्धा अनुसार दान भी किया जा रहा है सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजन समिति ने विशेष प्रबंध किए हैं समिति के सन्दीप गुप्ता ने बताया कि मूर्ति विसर्जन 18 सितंबर के दिन शोभायात्रा निकालकर गणपति बप्पा को विदाई दी जाएगी नगर में गणेशोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें