विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में साक्षात्कार 17 से 19 सितंबर तक

उरई। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि जिन व्यक्तियों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की महात्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत जनपद जालौन में पारम्परिक कारीगरों के लियें ट्रेडवार बढ़ई, नाई, दर्जी, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई ट्रेडों में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्राप्त कियें जाने हेतु ऐसे समस्त अभ्यर्थी जिन्होने 20.07.2026 से 16 सितम्बर 2026 तक आवेदन किया हो उनका प्रशिक्षण हेतु चयन के लियें साक्षात्कार दिनांक 17.09.2026 से 19.09.2026 कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जालौन स्थान उरई में अपरान्ह 1:00 बजे से आयोजित किया गया है।अतः समस्त आवेदकों को सूचित किया जाता है योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करनें हेतु दिनांक 17.09. 2026 को निम्नलिखित दस्तावेजो के साथ उपस्थित हों।
बैंक पास की छायाप्रति ,आधार कार्ड,जाति प्रमाण पत्र (एस०सी०/एस०टी०/ओ०बी०सी वर्ग के लिये) ,परम्पारिक कारीगर का प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान, अध्यक्ष नगर पालिका अथवा नगर पंचायत के सम्बन्धित वार्ड सदस्य से निर्गत किया होना चाहियें ,आवेदन कर्ता साक्षात्कार के समय इस बात का लिखित शपथ पत्र 10 रू० के स्टाम्प पर प्रस्तुत करेगा कि आवेदक ने पूर्व में या उसके पति/पत्नी ने योजनान्तर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट का लाभ नहीं लिया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें