शिवली रामेश्वर पब्लिक स्कूल में शिक्षक एवं शिक्षकायो ने धूमधाम से मनाया मडर्स डे

 

शिवली कानपुर देहात। मातृ दिवस के पूर्व शनिवार को कस्बा शिवली स्थित रामेश्वर पब्लिक स्कूल में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा धूमधाम के साथ मदर्स डे का आयोजन किया गया। मदर्स डे के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा मां की महिमा का बखान करते हुए मां का आदर सम्मान करने की नसीहत दी गई। इस दौरान बच्चों द्वारा मां शब्द की सुंदर आकृति बनाई गई जिसको विद्यालय परिवार द्वारा बहुत ही सराहा गया।
रविवार को होने वाले मदर्स डे के उपलक्ष्य में शनिवार को रामेश्वर पब्लिक स्कूल मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कविता व नाटक के माध्यम से मां के महत्व को समझाने का प्रयास किया । कक्षा तीन के छात्र आशाब और अरहान ने गीत तेरी उंगली पकड़ के चला ममता के आंचल में पला कविता के माध्यम से जीवन में मां के महत्व को समझाया । इस अवसर पर ख्वाहिश,उन्नति विनय,प्रांशी,सेजल,अंजलि, अन्वेषिका,कल्पि,श्रुतिका व लवी आदि ने एक नाटक के माध्यम से जीवन में मां के महत्व को समझाया और शायरी की कुछ पंक्ति बोलकर सुंदर-सुंदर प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ० रामशरण तिवारी ने यह बताया कि मातृ दिवस माँ के अपार प्रेम और त्याग को सम्मान देने का दिन है। यह हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस दिन बच्चे अपनी माँ के लिए उपहार, कार्ड और खास आयोजन करते हैं। अमेरिका में सबसे पहले 1908 में मातृ दिवस मनाया गया था। उन्होंने कहा कि मां हमें जन्म देने से लेकर हमारे बड़े होने तक हर कदम पर साथ देती हैं और हमारी खुशियों के लिए हमेशा प्रयास करती रहती हैं। वे बिना थके दिन-रात हमारी देखभाल करती हैं और हमें सही रास्ता दिखाती हैं। मदर्स डे ऐसा खास दिन है, जब हम अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रेम और आभार व्यक्त करते हैं। प्रबंधक ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेकर ही स्कूल आवे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति दीक्षित ने बच्चों को बताया, मा ही सब कुछ है हमें सिर्फ मातृ दिवस पर ही नहीं बल्कि हर दिन उनकी सेवा और उनको प्यार व आदर देना चाहिए । मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देते हुए छात्रों को अपनी मां को उपहार देने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका शर्मा ने एक सुंदर गीत तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है प्यारी प्यारी है ओ मां प्रस्तुत किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर का भविष्य के लिए तैयार सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर का भविष्य के लिए तैयार सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया