पृथ्वीराज गढ़िया गांव रस्सी में लटका मिला शव

 

झीझक। थाना मंगलपुर क्षेत्र गढ़िया प्रथ्वी राज गांव में खेत मे खड़े पेड़ पर रस्सी में एक युवक का शव लटका हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलने पर भारी संख्या पर लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई।मृतक की पत्नी ने गांव के ही। कुछ लोगो पर हत्या कर शव टांगने पर आरोप लगाया है।सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।वही। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से जांच करते हुए कुछ नमूने लिए।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना मंगलपुर क्षेत्र के गढ़िया पृथ्वीराज और विजय रामपुर गांव के बीच खेतों में 48 वर्षीय एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के फूफा मोहर सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। घटना के बाद परिवारजन बेहाल हो गए। मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा, बेटी दीक्षा व लाडो सहित बेटा आदित्य एवं अनुज को छोड़ गए हैं। परिजनों ने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाए जाने की आशंका जताई है।मृतक के फूफा मोहर सिंह, जो भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हैं, उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी चंदा देवी के साथ गढ़िया पृथ्वीराज गांव में रहते हैं और उनकी कोई संतान नहीं है। उन्होंने प्रमोद कुमार की बड़ी बेटी दीक्षा को गोद लिया था और अपनी जमीन भी उसके नाम कर दी थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर परिवार के कुछ लोग रंजिश मानने लगे थे। इससे पहले भी विवाद हो चुका था। झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर का भविष्य के लिए तैयार सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर का भविष्य के लिए तैयार सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया