पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर हाइवे पर शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान रूरा थाना क्षेत्र के गुलाबपुर भौंरा निवासी महेंद्र सिंह के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह अपने साथी वकील सिंह के साथ हमीरपुर राठ से बाइक से घर लौट रहे थे।हाइवे किनारे लघुशंका के लिए रुकते समय पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे के बाद ट्रैक्टर खड्ड में जा गिरा।हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक के साथी गुलाब सिंह ने बताया कि वे दोनों बाल खरीदने बेचने का काम करते थे।मृतक महेंद्र सिंह के परिवार में उनकी पत्नी पुष्पा और चार पुत्र लवकुश,नीरज,अंकुश और सोनू हैं।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना की सूचना पर पहुंची मृतक की पत्नी पुष्पा समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।एस एस आई सुषमा दीक्षित ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।हादसे में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।











