कालपी (जालौन)। नगर के विद्युत उपभोक्ताओं ने 3 महीने से लगातार अपने बिलों की बकाया दरी जमा नहीं की है वसूली के उद्देश्य से सहायक अभियंता के कुशल निर्देशन में अवर अभियंता ने टीम के साथ नगर के कई मोहल्ले में चैकिंग अभियान चला कर लाखों रुपए की वसूली की तथा 36 लोगों के कनेक्शन विच्छेदन किए गए।
मंगलवार को सुबह अधिशाषी अभियंता के निर्देश पर सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में अवर अभियंता सत्य प्रकाश नवनीत अभिषेक रिंकू उर्फ अरुण पोरवाल अखिलेश शुक्ला दिलीप कुमार आदि टीम ने नगर के मोहल्ला टरननगंज आलमपुर हरीगंज रामगंज रावगंज गणेशगंज आदि मोहल्ला में जिन उपभोक्ताओं ने अपने विद्युत बिलों की 3 महीने से अदाएगी नहीं की है ऐसे उपभोक्ताओं के मकान में पहुंचकर बकाया धनराशि की जमा करने की पहल की जमा धनराशि न करने पर लगभग तीन दर्जन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट कर विच्छेदन किया साथ में उन्होंने चैकिंग दौरान बकायादार उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अपनी बिलों की बकायादारी जमा नहीं की है ऐसे उपभोक्ता अपने बिलों की बकाया धनराशि जमा कर कनेक्शन काटने से बचाने के निर्देश दिए अवर अभियंता ने मौजूद उपभोक्ताओं को जमकर ललकार लगाते हुए कहा कि जो भी उपभोक्ता बाकी दार कई महीनो से चल रहा है वह अपने बिलों की अदायगी तत्काल उपखंड कार्यालय में जमा कर रसीद प्राप्त करें नहीं तो चैकिग दौरान किसी की नहीं सुनी जाएगी हर हाल में ऐसे उपभोक्ताओं कनेक्शन को काटकर विद्युत आपूर्ति बंद करने में पहली प्राथमिकता होगी जो उपभोक्ता पैसा समय से जमा करेगा ऐसे उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










