रूरा (कानपुर देहात) समर्पण केयर फाउंडेशन एवं विकास मोर्चा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 13 अप्रैल को कस्बा रूरा के आदर्श नगर पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के पास प्राथमिक विद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चला।
इस शिविर का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता एवं किलकारी पब्लिक स्कूल के संरक्षक प्रशांत श्रीवास्तव (गुलशन) के सहयोग से किया गया। शिविर में कानपुर के प्रसिद्ध एएसजी नेत्र चिकित्सालय एवं कुलवंती हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा करीब 80 लोगों की निशुल्क जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया।
स्वास्थ्य शिविर में विशेष रूप से नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिसमें 5 मरीजों की हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें बेहतर इलाज एवं आंखों के ऑपरेशन के लिए कानपुर स्थित अस्पताल भेजा गया।
आयोजक प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर हर महीने गांव-गांव और कस्बों में लगाए जाते हैं, ताकि बुजुर्गों, बीमार एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता, प्रशांत श्रीवास्तव (गुलशन), सचिन श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम चंदेल, मंजरी सिंह, विभा सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
जन संदेश 24 मीडिया समाजहित में किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करता है।
जिला संवाददाता
फरीद शाह
जन संदेश 24 कानपुर देहात












