पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का निरीक्षण, एसपी ने दिए दिशा-निर्देश

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी लेकर उसका निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के अनुशासन, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, समयबद्धता, फिजिकल ट्रेनिंग एवं व्यवहारिक ज्ञान का बारीकी से मूल्यांकन किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के पश्चात परेड में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में पहुंचकर गार्द रजिस्टरों की जांच की तथा गार्द कमांडरों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए अनुशासन और सतर्कता को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें