जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।
एसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देश दिए कि सभी मामलों का न्यायपूर्ण एवं समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।
इसी क्रम में कानपुर देहात के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें