कलेक्ट्रेट सभागार में आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी प्रक्रिया संपन्न

 

 

कानपुर देहात  जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आबकारी विभाग की दुकानों के द्वितीय चरण की ई-लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। ई-लॉटरी प्रक्रिया के अंतर्गत जनपद में संचालित 09 देशी मदिरा एवं 04 कम्पोजिट शॉप की दुकानों का आवंटन पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से किया गया। पूरी प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया गया, जिससे आवंटन में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशानुरूप आबकारी दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जा रहा है, जिससे सभी प्रतिभागियों को समान अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगे की समस्त प्रक्रियाएं भी नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं। इस दौरान ई-लॉटरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय सहित आबकारी अधिकारी तथा आवेदक आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें