फोटो मृतक प्रेमी की फाइल फोटो।
कालपी जालौन तहसील कालपी के एक ग्राम में 38 वर्षीय प्रेमी एवं 35 वर्षीय चचेरी सास प्रेमिका समेत दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते सल्फास गोलियां खाकर दोनों ने अपनी जीवन लीला को समाप्त किया संगीन घटना से गांव तथा क्षेत्र में पूरी तरह से हड़कंप मच गया।
खबर के मुताबिक कोतवाली कालपी के अंतर्गत ग्राम लोहर गांव निवासी प्रमोद साहू अपनी पत्नी को साथ में लेकर के दिल्ली आदि शहरों में रहकर मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता था वही उसकी पत्नी बच्ची को साथ में लेकर दूसरे प्रेमी के साथ चली गई थी उक्त घटना में पति प्रमोद ने पत्नी के चले जाने पर गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी प्रमोद की ससुराल ग्राम बबीना में थी वहीं चचेरी सास पूनम साहू से बड़ा गहरा प्रेम प्रसंग हो गया था एक दूसरे के बिना रहते नहीं थे वह दोनों लोग बाहर गए हुए थे फिर बाहर से आकर प्रमोद ने ग्राम से एक किलोमीटर चलकर जंगल के नाले में दोनों लोगों ने सल्फास खाकर घटनास्थल में ही मृत्यु होना बताया गया लोहर गांव के पास जंगल नाला में प्रेमी प्रेमिका के शव पड़े होने की सूचना जैसे ही रविवार की शाम प्रभारी निरीक्षक कालपी अजय ब्रह्म तिवारी को सूचना मिली तत्काल वह पुलिस बल के साथ पहुंचे घटनास्थल में निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सल्फास की डिब्बी भी मिली बाइक भी लावारिस पड़ी हुई थी दोनों मृतक शवो कों पुलिस अभिरक्षा में लेकर ग्राम वासियों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर के पुलिस अभिरक्षा में शवो कों जिला मुख्यालय उरई पोस्टमार्टम हाउस भेजा घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने घटना स्थल में पहुंचकर निरीक्षण कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












