उरई। जालौन में आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 9 अप्रैल 2026 को गांधी इंटर कॉलेज, स्टेशन रोड उरई में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपरान्ह 12 बजे से शुरू होगा।
तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कारखाना अधिनियम 1948, अनुबंधित मजदूर कानून, प्रवासी मजदूरों के पुनर्वास, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों और ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और लोगों को सरकारी योजनाओं व न्याय संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। आयोजकों ने सभी संबंधित अधिकारियों और आम नागरिकों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।












