तहसील विधिक सेवा समिति सचिव/तहसीलदार ने मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला प्रोवेशन अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी,खंड विकास अधिकारी डकोर,श्रम प्रवर्तन अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी ग्रामीण मडोरा,बाल विकास परियोजना अधिकारी डकोर,पूर्ति निरीक्षक उरई तहसील उरई को विधिक साक्षरता शिविर/जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 24.03.2026 के आयोजन के सम्बन्ध में बताया कि मा० अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन स्थान उरई के पत्र दिनांक 07.03.2026 के द्वारा माह मार्च, 2026 में विधिक सेवा कार्यक्रम/विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 24.03.2026 को ग्राम सचिवालय ग्राम पंचायत कुठौंदा में समाज कल्याण द्वारा संचालित योजनाओं एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनाओं के बारे में कानूनी जानकारियां प्रदान करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम हेतु अपरान्ह 12:00 बजे निर्धारित किया गया है, जिसमें टीम लीडर रामदेव चतुर्वेदी, पी०एल०वी० नामित किये गये हैं।उक्त के सम्बन्ध में रामदेव चतुर्वेदी, पी०एल०वी० द्वारा अवगत कराया गया है, कि विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम सचिवालय ग्राम पंचायत कुठौंदा में दिनांक 24.03.2026 को किया जा रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त शिविर में निर्धारित तिथि पर समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।









