जिलाधिकारी ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एच०पी०वी० वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

 

कानपुर देहात में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये एच०पी०वी० वैक्सीन की है पर्याप्त उपलब्धता

 

कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जिला महिला चिकित्सालय अकबरपुर में फीता काटकर 14वां जन्मदिन पूर्ण करने वाली बालिकाओं को Human Papilloma Virus (HPV) वैक्सीन लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा लोगों को एच०पी०वी० वैक्सीन के सम्बन्ध में जागरुक किया गया एवं बताया गया कि जनपद कानपुर देहात में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये एच०पी०वी० वैक्सीन की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील है कि जिला महिला चिकित्सालय अकबरपुर में प्रातः 09.00 बजे से 02ः00 बजे तक प्रतिदिन अपने परिवार की 14 वर्ष आयु की बालिकाएं (जिनका 14वां जन्मदिन पूरा हो चुका है तथा 15वां जन्मदिन अभी पूरा नहीं हुआ हैं) ऐसी बालिकाओं को प्रतिरक्षित अवश्य करायें। शुभारम्भ के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत मौर्य, मेडिकल कॉलेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य डा० हरप्रीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० बंदना सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० एस०एल० वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० आशीष बाजपेयी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अकबरपुर राजीव कुमार, जे०एस०आई० से जिला समन्वयक रंजन त्रिवेदी, यूनीसेफ प्रिया शर्मा, डब्लू०एच०ओ० आर०आर०टी० डा० रक्षा सिंह एवं राजेश त्रिपाठी (एफ०एम०), जिला वैक्सीन स्टोर इंचार्ज अवधेश कुमार, वी०सी०सी०एम० राकेश यादव, नियमित टीकाकरण से सुशील कुमार कुशवाहा एवं अशोक कुमार इत्यादि शुभारम्भ स्थल पर उपस्थित रहे। जिला महिला चिकित्सालय अकबरपुर में टीकाकरण सत्र पर तैनात ए०एन०एम० संगीता तथा आशा दीपा द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये