जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण की बैठक 24 मार्च को होगी आयोजित

 

 

कानपुर देहात | अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI), क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की जाएगी। यह डी0एल0ए0एम0सी0 की बैठक जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 24 मार्च 2026 को अपराह्न 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, माती में आयोजित होगी, जिसमें जनपद स्तरीय आधार नामांकन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के नोडल अधिकारी आशुतोष सिंह द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा, जो आधार सेवाओं के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान करेंगे। बैठक के एजेंडे के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में आधार सत्यापन एवं अद्यतन की प्रगति की समीक्षा, लाभार्थीपरक योजनाओं में आधार प्रमाणीकरण की स्थिति, तथा आधार से वंचित परिवारों के चिन्हांकन एवं अद्यतन की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को अवगत कराया गया कि वे अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें, ताकि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे एवं आधार सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये