उरई प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र ने बताया कि ब्लॉक डकोर की ग्राम पंचायतों गढर के चयनित 30 प्रशिक्षार्थियों को राजकीय फल संरक्षण केन्द्र झाँसी/ उरई द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम स्वरोजगार योजनान्तर्गत दो दिवसीय खादय प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत गढर में किया गया है प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम प्रधान गढर द्वारा किया गया, श्री राम प्रकाश दोदेरिया ने मश्रूम उत्पाद तैयार कराने तथा प्रसंस्करण विषय पर जानकारी दी,राजाराम ने ग्रामीण क्षेत्र के प्रशिक्षार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के बाद विभाग द्वारा अधिकतम रुपया 01 लाख अनुदान राशि दिये जाने की बात कही. तथा आशीष कुमार विश्वकर्मा बेकरी प्रशिक्षक ने प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023 एवं पी०एम० एफ०एम०ई योजना की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षार्थियों को अतिथि एवं उपस्थित अधिकारी गण द्वारा साहित्य व लेखन सामग्री वितरित की गयी धर्मेन्द्र कुमार प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केंन्द्र झाँसी ने फल सब्जी को संरक्षित करने के तरीके एवं विधियों की जानकारी दी तथा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में 30 प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।









