जल संगोष्ठी एवं अर्पण कार्यक्रम, संगसियापुर में जल संकल्प दिलाया गया

 

 

कानपुर देहात  प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कानपुर देहात में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत विकासखंड अकबरपुर के ग्राम संगसियापुर में जल संगोष्ठी एवं जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  मंत्री  प्रतिभा शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलन एवं जल अर्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर मंत्री  ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “जल है तो कल है” की भावना को आत्मसात करते हुए प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को जल संकल्प की शपथ दिलाते हुए जल के विवेकपूर्ण उपयोग एवं संरक्षण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान  मंत्री द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित नवनिर्मित पेयजल टंकी का लोकार्पण फीता काटकर किया गया। इस परियोजना से क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार आएगा। मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया तथा कहा कि जल एवं पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि  संचालित सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा जनजागरूकता हेतु स्टॉल लगाए गए, जिनका  मंत्री  ने अवलोकन किया। स्टॉलों के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान कल्याण योजनाएं, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान  मंत्री  द्वारा पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जिससे उन्हें निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें। अपने संबोधन में मंत्री ने प्रदेश सरकार की 09 वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है, महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा कानून व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कार्यक्रम में अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, अधिशाषी अभियंता जल निगम,जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, खंड विकास अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

चैत्र नवरात्र के अवसर को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में  खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ साबूदाना, चना, काजू , घी, और केला के नमूने संग्रहित किये